| क्रमिक संख्या | मोड्यूल का नाम | विवरण |
|---|---|---|
| 1 | राज्य के वनों का प्रबंधन | वनों के बेहतर प्रबन्धन के उद्देश्य से राज्य में 31 प्रादेशिक प्रमण्डलों, 5 वन्यप्राणी प्रमण्डलों, 10 सामाजिक वानिकी प्रमण्डलों एवं 4 विश्व खाद्य कार्यक्रम प्रमण्डलों की प्रशासनिक व्यवस्था से वनों एवं वन्यप्राणियों के प्रबंधन, संवर्द्धन एवं विकास के कार्य किए जाते है। |
| 2 | राज्य के वन्यप्राणियों का संरक्षण एवं प्रबंधन | राज्य में वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए राष्ट्रीय उद्यानों एवं वन्य प्राणी आश्रयणियों की विवरणी निम्नवत् है
|
| 3 | इको टूरिज्म | जन साधारण में प्रकृति के प्रति लगाव उत्पन्न करने विशेष कर वन्य प्राणियों एवं संरक्षित क्षेत्रों के संरक्षण के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए संरक्षित क्षेत्रों तथा इनके बाहर उपयुक्त वन क्षेत्रों मे Environmental friendly, sustainable तरीके से इको टूरिज्म को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना से सुदूर वनों में रहने वाले ग्रामीणों की आजिविका के बेहतर संसाधन उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावनाएँ बढेंगी। |
| 4 | वृहद वन महोत्सव | वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवत्र्तन विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य में 02 जुलाई, 2018 से नदी महोत्सव-सह-वृहद वन महोत्सव का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री, सभी माननीय मंत्रीगण, माननीय सांसद, माननीय विधायक, झारखण्ड राज्य के माननीय केन्द्रीय मंत्रीगण, झारखण्ड राज्य के विभागों के विभागाध्यक्ष, पदाधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, सैनिक एवं अद्र्व सैनिक बलों के पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, जिलों की नगरपालिका, नगर महापालिका के अध्यक्षों तथा पंचायतो के मुखिया ने इस वृहत् वन महोत्सव में भाग लिया। इस प्रकार राज्य में विभिन्न स्थानों पर वन महोत्सव का आयोजन करके जन सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। |
| 5 | झारपार्कस | झारखण्ड राज्य के शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण के संरक्षण तथा पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन के प्रति नागरिको में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से छोटे मनोरंजन उद्यान, जैव विविधता संरक्षण उद्यान तथा राज्य के अन्य सभी उद्यानों के प्रबन्धन, विकास एवं उद्यानों को विकसित करने के उद्देश्य से राज्य में पृथक एवं स्वतंत्र झारखण्ड उद्यान समिति ’’झारपार्कस’’ का गठन किया गया है। झारपार्क के द्वारा सिद्दो कान्हू पार्क , राँची एवं नक्षत्र वन , राँची का संधारण एवं संचालन का कार्य किया जा रहा है। क्षमता विकास के साथ-साथ झारपार्क के द्वारा अन्य पार्कों के संचालन का भी कार्य किया जाएगा। |





