जेएसएफडीसी

झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का गठन 23 मार्च 2002 को हुआ था. यह कंपनी एक्ट 1956 के अधीन परिसीमित कंपनी रूप में निबंधित है. इसे झारखंड सरकार ने पूर्ण रूप से अंगीकृत कर लिया है. यह भारतीय कंपनी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत राज्य सरकार का एक मात्र लोक उपक्रम है. वन निगम के अंतर्गत तीन अंचलीय कार्यालय (रांची, हजारीबाग एवं देवघर ) का संचालन होता है. छह प्रमंडलीय कार्यालय (रांची अंचल में रांची, धालभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग अंचल में हजारीबाग, डालटनगंज, गढ़वा एवं देवघर अंचल में गिरिडीह प्रमंडल) अवस्थित है.